SIR को लेकर ERO ने की पॉलिटिकल पार्टियों से मीटिंग’ : बूथ लेवल एजेंट की लिस्ट जल्द मांगी
Views: 2
लुधियाना, 22 मई: अरुण कुमार
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) द्वारा पंजाब में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) नोटिफाई करने के बाद लुधियाना ईस्ट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में तैयारियां तेज हो गई हैं। जॉइंट कमिश्नर-कम-वोटर रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) अमनप्रीत सिंह ने मंगलवार को अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की।
मीटिंग में क्या हुआ
?1. कौन-कौन आया: रजिस्टर्ड मान्यता प्राप्त और रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त दोनों तरह की पॉलिटिकल पार्टियों को बुलाया गया। आम आदमी पार्टी (AAP), इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिनिधियों ने मीटिंग में हिस्सा
लिया।
2. SIR शेड्यूल शेयर: ERO अमनप्रीत सिंह ने मीटिंग में SIR का पूरा शेड्यूल सभी दलों के साथ सांझा किया। बताया गया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम कब से कब तक चलेगा।
3. BLA की लिस्ट मांगी: ERO ने सभी पॉलिटिकल पार्टियों से कहा कि वे जल्द से जल्द अपने बूथ लेवल एजेंट (BLAs) की लिस्ट जमा करें। BLAs ही घर-घर वेरिफिकेशन के दौरान वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराने में मदद करेंगे।
ERO अमनप्रीत सिंह का बयान”
मीटिंग के एजेंडा पर विस्तार से चर्चा हुई है। हमने सभी पॉलिटिकल पार्टियों से अपील की है कि वे पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए अपने BLA समय पर नियुक्त करें। SIR का मकसद है कि कोई भी योग्य वोटर छूटे नहीं और कोई फर्जी नाम लिस्ट में न रहे। सभी दलों का सहयोग जरूरी है।
