कल होगा फैसला: जिला परिषद की 19 और BDC की 119 सीटों के लिए मतगणना आज

0

Views: 3

हमीरपुर | दिनेश कुमार शर्मा

जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों और जिले की छह पंचायत समितियों के 119 बीडीसी वार्डों के चुनाव परिणामों का फैसला आज होगा। मतगणना रविवार सुबह 9 बजे से जिले के छह निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू की जाएगी।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी Gandharva Rathore ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों को भी मतगणना प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इन केंद्रों पर होगी मतगणना

  • हमीरपुर – सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर
  • नादौन – डिग्री कॉलेज नादौन
  • सुजानपुर – सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर
  • बमसन – विकास खंड कार्यालय हॉल
  • भोरंज – सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरंज
  • बिझड़ी – विकास खंड कार्यालय परिसर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।

जिले भर के उम्मीदवारों और समर्थकों की निगाहें अब मतगणना पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आज जिला परिषद और बीडीसी के चुनावी मुकाबलों के नतीजे सामने आएंगे।

 

Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed