DC गंधर्वा राठौड़ ने नादौन की 5 पंचायतों के बूथों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक
Views: 3
हमीरपुर 30 मई (यादविंदर)
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के दौरान शनिवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी Gandharva Rathore ने विकास खंड नादौन की पांच ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इन पंचायतों के बूथों का किया निरीक्षण
DC गंधर्वा राठौड़ ने दंगड़ी, जलाड़ी, बटराण, अमलैहड़ और धनेटा पंचायतों के बूथों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और मौके पर मौजूद मतदाताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया।
व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा, पेयजल, शेड और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में नादौन ब्लॉक में 78.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो जिले में सबसे अधिक रहा है। यह मतदाताओं के उत्साह और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनकी मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।
DC राठौड़ ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू मतदान प्रशासन की प्राथमिकता रही है और पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई है।
लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक
उन्होंने कहा कि मतदान में लोगों की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और इससे यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण मतदाता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं।
Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”
