चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान शीघ्र करें: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

0
cm-sukhvinder-sukhu_8342f2690a6e14173960f28bd2959900

Views: 5

शिमला 30 मई 2026 | ब्यूरो

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खूने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित एक बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण (लीव एनकैशमेंट) के भुगतान को शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने को भी कहा, ताकि राज्य सरकार इन मामलों पर उचित निर्णय ले सके।

चिट्टा तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चिट्टा (ड्रग्स) तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी तलब की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया है और नशा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

नियुक्तियों से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य करने के निर्देश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएं।

उन्होंने विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी भी मांगी, ताकि उन्हें जल्द से जल्द भरा जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) के 500 पदों को भरने का निर्णय लिया है।

बैठक में मुख्य सचिव Sanjay Gupta, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत एवं ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और आशीष सिंहमार सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

तूफान से गिरे पेड़ों के निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए तूफान के कारण वन भूमि पर गिरे और उखड़े पेड़ों का डेटा एकत्र करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों को हटाने के लिए 1 जून से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों के निष्पादन में देरी से राज्य को आर्थिक और संसाधन संबंधी नुकसान होता है, इसलिए वन विभाग को प्राथमिकता के आधार पर इनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed