धर्मशाला की जनता ने विकास पर लगाई मुहर: 11 वार्डों में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर ने दी बधाई 

0

Views: 3

 शिमला/धर्मशाला।दिनेश कुमार शर्मा

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा ने 11 वार्डों में शानदार जीत दर्ज की है।श्री ठाकुर ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह जीत धर्मशाला की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने एक बार फिर विकास की राजनीति को चुना है।”उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर चलते हुए भाजपा धर्मशाला के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री ठाकुर ने धर्मशाला की जनता के विश्वास और समर्थन के लिए दिल से आभार जताया।

 

 

 

 

Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed