वार्ड 90: PTM में राकेश पराशर ने शिक्षकों-छात्रों को किया सम्मानित, बोले – “शिक्षक समाज के निर्माता हैं

0

Views: 3

लुधियाना 30 मई 2026 यादविंदर

लुधियाना वार्ड नंबर 90 के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों से पहले आयोजित शिक्षक-अभिभावक मीटिंग (PTM) में समाजसेवी राकेश पराशर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इस दौरान राकेश पराशर ने स्कूल के शिक्षकों और मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और प्रदर्शन के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। राकेश पराशर ने कहा, “शिक्षक ही समाज के असली निर्माता हैं और बच्चे देश का भविष्य हैं। इनका मान-सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना जरूरी है।”उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें अच्छे संस्कार दें। स्कूल स्टाफ ने राकेश पराशर का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed