सराज में भाजपा का दबदबा: पंचायती राज चुनाव में 78 में से 66 पंचायतों पर कब्जा, जयराम ठाकुर बोले – “CM सुक्खू के दावे बेनकाब

0

Views: 4

सराज/मंडी. 31 मई जीत समाचार

पंचायती राज चुनाव में सराज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 78 में से 66 पंचायतों में जीत दर्ज की है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की इस बड़ी जीत पर नेता प्रतिपक्ष एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है।जयराम ठाकुर ने कहा, “यह परिणाम प्रदेश की जनता का भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी सोच पर अटूट भरोसा दर्शाता है। जनता ने भाजपा के काम पर मुहर लगाई है।”

कांग्रेस पर सीधा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के भ्रामक दावों और झूठे प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के दावे भी इन चुनाव परिणामों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं।

विजेताओं को दिया मंत्र

सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।”उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश स्पष्ट है और आने वाले समय में भी प्रदेश विकास एवं सुशासन की राजनीति को ही समर्थन देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed