नवांशहर नगर पुलिस ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, विदाई समारोह आयोजित
Views: 4
नवांशहर। 31 मई जीत समाचार
शहीद भगत सिंह नगर पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूल मालाओं और नोटों की मालाओं से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनकी लंबी एवं निष्ठापूर्ण सेवा के लिए आभार जताया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।अधिकारियों ने कहा, “सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव विभाग के लिए हमेशा अनमोल रहेगा। इन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा।
