नगनोली पंचायत: लता ठाकुर ने 348 वोटों से दर्ज की शानदार जीत, भाजपा नेता की पत्नी को हराया
Views: 7
हरोली।31 मई जीत समाचार
नगनोली पंचायत चुनाव में श्रीमती लता ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने हरोली भाजपा के टिकटार्थी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ऊना के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री ओंकार नाथ की धर्मपत्नी को 348 मतों के अंतर से पराजित किया।इस जीत पर श्रीमती लता ठाकुर तथा उनके पति, नगनोली पंचायत के पूर्व प्रधान श्री मेहताब ठाकुर को क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।जनता ने सेवा पर लगाई मुहर
ग्रामवासियों का कहना है
कि यह विजय पिछले पाँच वर्षों से श्री मेहताब ठाकुर द्वारा पंचायतवासियों की सेवा, समर्पण और पंचायत के विकास के लिए किए गए कार्यों पर जनता द्वारा लगाई गई पुनः विश्वास की मोहर है।जीत के बाद श्रीमती लता ठाकुर ने मंदिर में माथा टेका और कहा, “यह जीत नगनोली की देवतुल्य जनता की जीत है। मैं पंचायत के विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखूंगी।”श्री मेहताब ठाकुर ने कहा कि “जनता ने हमारे परिवार पर जो विश्वास जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे। विकास की गति रुकने नहीं देंगे।”
