मजीठिया की पेशी पर बवाल: थाने में वकीलों को रोका, पुलिस से तीखी बहस
Views: 4
अकाली दल ने बताया ‘लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन’ | मजीठिया बोले- ‘राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई’
अमृतसर, 21 जून 2026:जीत समाचार
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की शनिवार को मजीठा थाने में पेशी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मजीठिया के वकीलों को थाने के अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
क्या हुआ थाने में:
वकीलों की एंट्री बैन: पूछताछ के दौरान मजीठिया के वकील कानूनी सहायता के लिए अंदर जाना चाहते थे। पुलिस ने ‘सुरक्षा और प्रशासनिक कारण’ बताकर रोक दिया।
तीखी बहस: वकीलों ने आपत्ति जताई- “कानूनी सहायता आरोपी का हक है।” पुलिस अफसरों से जमकर बहस हुई।
समर्थक भड़के: मौके पर मौजूद अकाली वर्करों ने भी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। कुछ देर नारेबाजी हुई।
बाद में संभले हालात: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस का तर्क- “कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए।
मजीठिया का बयान: मैं कानून का सम्मान करता हूं। जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। नोटिस के मुताबिक पेश हो रहा हूं। मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई हो रही है, लेकिन न्यायपालिका पर भरोसा है। सच्चाई सामने आएगी।
अकाली दल का आरोप: पार्टी नेताओं ने कहा- “वकीलों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।”
