लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर दबोचे

0

Views: 5

2 पिस्टल, 9 कारतूस, बाइक बरामद | कारोबारी पर हमले की साजिश नाकाम

लुधियाना (अरुण कुमार)

कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर डौनी बल्ल और अर्श बग्गा के 2 शूटरों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। ACP सिविल लाइन सरबजीत सिंह चीमा ने बताया कि दोनों कारोबारी पर हमला करने वाले थे।

कैसे हुए गिरफ्तार:

1. सुखविंदर सिंह उर्फ नीला: 16 जून को कॉलोनी नंबर 6 से पकड़ा। 1 पिस्टल + 3 जिंदा कारतूस मिले।

2. राजवीर सिंह उर्फ राजी: नीला से पूछताछ के बाद अयाली चौक से दबोचा। 1 पिस्टल + 6 कारतूस + बाइक बरामद।

पुलिस का खुलासा:

थाना डिवीजन-5 के प्रभारी हमराज सिंह को इनपुट मिला था कि डौनी बल्ल और अर्श बग्गा अपने गुर्गों से पंजाब समेत दूसरे राज्यों में फिरौती, लूटपाट करवा रहे हैं। दोनों शूटर टारगेट किलिंग की फिराक में थे।

कुल बरामदगी: 2 पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल।

आगे क्या: दोनों पर आर्म्स एक्ट + साजिश की धाराएं लगीं। रिमांड पर लेकर विदेशी लिंक और टारगेट की पूछताछ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *