कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने झाखोलाहड़ी में नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का रखा नींव पत्थर

42 लाख रुपये की लागत से बनेगा क्लीनिक, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

पठानकोट/भोआ:दिनेश कुमार शर्मा

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचकने आज अपने विधानसभा क्षेत्र भोआ के गांव झाखोलाहड़ी में 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का नींव पत्थर रखा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नया क्लीनिक गांव झाखोलाहड़ी और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर इलाज, जांच और दवाइयों की सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीणों को शहरों के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed