मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम वासियों के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग को बताया शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का आधार

सुनाम, 21 जून(शर्मा)

पंजाब के कैबिनेट मंत्री औरआम आदमी पार्टी पंजाब अध्यक्ष  अमन अरोड़ा ने आज सुनाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ योग सत्र में भाग लिया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को अपनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने रोजाना जीवन में योग को शामिल करना चाहिए, ताकि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाई जा सके।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed