कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बस रवाना की

धार्मिक स्थलों के मुफ्त दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने मान सरकार का जताया आभार

पटियाला, 21 जून:दिनेश कुमार शर्मा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने आज पटियाला से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के मुफ्त दर्शन करवाने के लिए बस रवाना की।

इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी भावनाएं और विचार जाने। श्रद्धालुओं ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह योजना सरकार का एक सराहनीय कदम है, जिससे आम लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य लोगों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुविधाजनक और निःशुल्क यात्रा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याण और सामाजिक हित के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पसंदीदा धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे और सरकार भविष्य में भी इस तरह की लोकहितकारी योजनाएं जारी रखेगी।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed