आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी मदन लाल बग्गा ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में चल रहे विकास कार्यों और खासकर लुधियाना के प्रोजेक्टों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पंजाब सरकार के कामकाज, विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया गया। चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी लगातार जनता के हित में काम कर रही है और आगामी समय में फिर से पंजाब में सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि बैठक में लुधियाना के विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने और नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। बग्गा ने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के दम पर जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता सराह रही है और यही काम पार्टी को दोबारा सत्ता तक पहुंचाएंगे।