हैबोवाल के दुकानदारों की बिजली तारों की समस्या का समाधान, MLA मदन लाल बग्गा की पहल से मिली राहत
Views: 135
लुधियाना | 23 जून | अरुण कुमार
लुधियाना के हैबोवाल क्षेत्र में बीते दिनों आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने बिजली की तारों से जुड़ी गंभीर समस्या को विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा के समक्ष उठाया था। इस समस्या के कारण दुकानदारों और क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। महज कुछ ही दिनों के भीतर बिजली की तारों की समस्या का समाधान कर दिया गया, जिससे दुकानदारों और इलाके के निवासियों को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विधायक बग्गा का आभार जताते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता रहेगा।
