किसना ज्वैलरी के ग्राहकों पर बरसी खुशियों की बारिश | किसी को बुलेट, किसी को इलेक्ट्रिक स्कूटर, तो किसी को मिली ज्वैलरी

0

Views: 2

स्वर्ण महल बाय राजू ज्वैलर्स में लकी ड्रॉ विजेताओं का सम्मान | अब अगला धमाका—पहला इनाम हार्ले डेविडसन बाइक

जगराओं, 19 अगस्त (विक्रम सैनी)

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी एवं स्वर्ण महल बाय राजू ज्वैलर्स की ओर से आयोजित विशेष लकी ड्रॉ के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जगराओं स्थित स्वर्ण महल शोरूम में आयोजित समारोह के दौरान 10 भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर शोरूम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार बलबीर सिंह ने अपने नाम किया, जिन्हें बुलेट मोटरसाइकिल प्रदान की गई। वहीं मनजोत कौर, बलबीर सिंह और प्रदीप कौर ने क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा पुरस्कार जीतकर इलेक्ट्रिक स्कूटर हासिल किए।पांचवें से दसवें पुरस्कार के विजेताओं बलबीर सिंह, परमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, नवप्रीत अरोड़ा, गुरविंदर सिंह और अमरिंदर सिंह को 15-15 हजार रुपये मूल्य की ज्वैलरी देकर सम्मानित किया गया।

खरीदारी के साथ मिला किस्मत चमकाने का मौका

यह विशेष लकी ड्रॉ उन ग्राहकों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने स्वर्ण महल से किसना ज्वैलरी की खरीदारी की थी। पुरस्कार जीतने वाले ग्राहकों ने खुशी जाहिर करते हुए स्वर्ण महल और किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्वर्ण महल बाय राजू ज्वैलर्स के राजू वर्मा और अंकुश वर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। राजू वर्मा ने कहा कि ग्राहक हमेशा स्वर्ण महल की प्राथमिकता रहे हैं और ज्वैलरी केवल खरीदारी नहीं, बल्कि रिश्तों, उपलब्धियों और खुशियों का भी हिस्सा है।अंकुश वर्मा ने कहा कि किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के साथ साझेदारी के माध्यम से जगराओं के ग्राहकों को बेहतर डायमंड ज्वैलरी अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही इस रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है।

अब अगला लकी ड्रॉ होगा और भी बड़ा

लकी ड्रॉ की सफलता के बाद स्वर्ण महल की ओर से आगामी लकी ड्रॉ का भी ऐलान कर दिया गया है। इस बार पहला पुरस्कार हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल रखा गया है। इसके अलावा तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर और 10-10 हजार रुपये मूल्य की ज्वैलरी के छह पुरस्कार भी दिए जाएंगे।इस घोषणा के बाद ग्राहकों में आगामी लकी ड्रॉ को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। शोरूम प्रबंधन ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक पुरस्कार और विशेष योजनाएं लाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed