त्योहारों से पहले गुड़-शक्कर के दामों में बड़ा उछाल, एक सप्ताह में 30 रुपये किलो तक महंगे

0

Views: 34

थोक भाव 62 रुपये किलो तक पहुंचे, खुदरा बाजार में 90 रुपये तक कीमत | महंगी आपूर्ति, कम गन्ना उत्पादन और बढ़ती मांग ने बढ़ाई मुश्किल

शिमला। २5 अगस्त (अभिषेक)

त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले गुड़ और शक्कर की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। शिमला के गंज बाजार स्थित अनाज मंडी में पिछले एक सप्ताह के दौरान गुड़ और शक्कर के थोक भाव में करीब ३० रुपये प्रति किलो तक का उछाल दर्ज किया गया है।कारोबारियों के मुताबिक, दोनों उत्पादों के थोक भाव बढ़कर करीब ८२ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं को करीब ९० रुपये प्रति किलो तक भुगतान करना पड़ रहा है।

त्योहारी मांग ने बढ़ाया दबाव

त्योहारों के दौरान गुड़ और शक्कर की मांग आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है। मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल बढ़ने के कारण बाजार में मांग बढ़ी है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

महंगी आपूर्ति और कम गन्ना उत्पादन भी वजह

व्यापारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से महंगी आपूर्ति, गन्ने की कम पैदावार और बढ़ती मांग के कारण बाजार में कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आपूर्ति महंगी होने के साथ ही त्योहारों की मांग बढ़ने से थोक और खुदरा दोनों बाजार प्रभावित हुए हैं।

आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ

गुड़ और शक्कर रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ त्योहारी तैयारियों का भी अहम हिस्सा हैं। ऐसे में कीमतों में अचानक आए उछाल का सीधा असर उपभोक्ताओं के बजट पर पड़ रहा है।अब कारोबारियों और उपभोक्ताओं की नजर इस बात पर है कि त्योहारों के दौरान कीमतों में और बढ़ोतरी होती है या आने वाले दिनों में आपूर्ति सामान्य होने के बाद बाजार में कुछ राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed