जीत समाचार की खबर का असर! सराफा बाजार की बिल्डिंग पर मचा हड़कंप, एटीपी जॉन ए बोले—“चेक करवा रहा हूं, गैरकानूनी हुई तो होगी कार्रवाई”

0

Views: 63

छोटी गली में बड़ी मार्केट, पार्किंग का अता-पता नहीं | अब जांच में खुलेगा राज—नक्शा पास है या नियमों की अनदेखी?

लुधियाना, 26 अगस्त (जीत समाचार ब्यूरो)

 सराफा बाजार में छोटी सी गली के भीतर बन रही बड़ी मार्केट को लेकर जीत समाचार की खबर सामने आने के बाद नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में हलचल तेज हो गई है। खबर में सवाल उठाया गया था कि इतनी संकरी जगह में बड़ी मार्केट का निर्माण कैसे हो रहा है और क्या इसके लिए जरूरी नक्शा, अनुमति तथा पार्किंग संबंधी नियमों का पालन किया गया है।

खबर के बाद हरकत में आया निगम

मामले को लेकर जब एटीपी जॉन ए से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिल्डिंग की जांच करवाई जा रही है। ATP के अनुसार, बिल्डिंग का नक्शा और निर्माण की स्थिति देखी जाएगी तथा यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब जांच में खुलेगा असली राज

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि—

1 क्या बिल्डिंग का नक्शा स्वीकृत है?

2 क्या निर्माण स्वीकृत नक्शे के मुताबिक हो रहा है?

3    क्या जरूरी फीस और अन्य सरकारी शुल्क जमा करवाए गए हैं?

4  इतनी बड़ी मार्केट के लिए पार्किंग की व्यवस्था कहां है?

5 अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

अब कार्रवाई या सिर्फ जांच का आश्वासन ?

एटीपी जॉन की ओर से जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद अब नजर नगर निगम की अगली कार्रवाई पर है। यदि जांच में निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है तो देखना होगा कि निगम मौके पर क्या कदम उठाता है।

वहीं, यदि निर्माण पूरी तरह नियमों के अनुसार पाया जाता है तो निगम को भी इसकी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि उठ रहे सवालों पर विराम लग सके।

अब असली परीक्षा जांच रिपोर्ट की है—क्या सराफा बाजार वाली बिल्डिंग पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी या मामला सिर्फ जांच तक सीमित रह जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed