गिल पुल पर ट्रैफिक पुलिस की पहल, खुद सड़क के गड्ढे भरते नजर आए मुलाजिम
Views: 7
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ सड़क सुरक्षा की भी जिम्मेदारी निभाई | पुलिस कर्मियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल
लुधियाना, 26 अगस्त (यादविंदर यादव )
गिल पुल पर सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने खुद मौके पर पहुंचकर मिट्टी डालने की पहल की। ट्रैफिक संभालने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने अपने हाथों से सड़क के गड्ढे भरकर वाहन चालकों के लिए रास्ता सुरक्षित बनाने का प्रयास किया।मौके की सामने आई तस्वीरों में ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम अपने साथियों के साथ सड़क पर खड़े होकर गड्ढों में मिट्टी डालते नजर आ रहे हैं। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
अच्छे काम की तारीफ भी जरूरी
लोगों का कहना है कि अक्सर पुलिस की कार्रवाई या कमियों को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन जब कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर जनहित में काम करता है तो उसकी तारीफ भी होनी चाहिए।गिल पुल जैसे व्यस्त मार्ग पर सड़क के गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बन सकते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस की इन तस्वीरों को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की जा रही है, ताकि जनहित में किए गए इस प्रयास को लोगों तक पहुंचाया जा सके।
