बड़सर ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन कल, मैहरे में जुटेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता
Views: 3
ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन | संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों पर होगी चर्चा
बड़सर,26अगस्त (सतीश शर्मा)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर की ओर से वीरवार, २७ अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन सुबह ११ बजे एचपीपीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, मैहरे में होगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया है।
संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन
सम्मेलन के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, आगामी पार्टी गतिविधियों तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
संजय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सुझावों के आधार पर पार्टी की आगामी गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
