संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में साप्ताहिक संकीर्तन, भजन गायक कुमार सुनील ने बांधा भक्ति रस
Views: 1
लुधियाना (विक्रम सैनी)
संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान मंदिर, दरेसी के मंदिर प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से मंगलवार को साप्ताहिक लड़ीवार संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक कुमार सुनील एवं उनकी पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा ज्योति प्रचंड करके किया गया। इसके बाद कुमार सुनील एवं उनके साथियों ने हरिनाम और राम नाम संकीर्तन किया। “राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली-गली” तथा “लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया और मंदिर राममय हो उठा।
इस अवसर पर डिवीजन नंबर-4 के नवनियुक्त एसएचओ सरदार हरपाल सिंह, एएसआई जगमोहन सिंह और एएसआई परमिंदर सिंह विशेष रूप से श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेने मंदिर प्रांगण में पहुंचे। श्री रामलीला कमेटी की ओर से कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, संदीप मरवाहा, वेद भंडारी, लक्ष्मीनाथ गुप्ता, सुनील सैनी, किरण भल्ला, कुलभूषण मलिक और शिव कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने उनका सम्मान किया।
समारोह में राकेश वर्मा, नीरज पराशर, विनोद पराशर, मोहित जैन, गौरव शर्मा, डॉ. सुरेश रिग, मूर्ति लुम्बा, दीपक, राजीब मग्गो, पार्षद नीरज आहूजा बुट्टा, नीरज वर्मा, पूजा नरूला तथा मंदिर के सेवादार दिलीप राजपुरोहित, हैप्पी कपूर, बलदेव पोपली, संदीप कालिया, मनोज गुप्ता, राहुल सहगल, युवराज राजपुरोहित, मनजिंदर (भोला), अमन चोपड़ा, राहुल आहूजा, अमन, जय कुमार, मनु, चांद, शक्ति चावला, प्रदीप कुमार, गौरव, विक्रम कुमार, अजय नारंग, आर्यन छाबड़ा, धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार, भरत कुमार, विजय कुमार सनन, बिंदिया सनन, सुनील नारंग, नमन नारंग, हरजिंदर नागपाल, ऋषि जसरा, जतिन नागपाल, जसप्रीत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। आरती के उपरांत पंडित दुलीचंद जी ने श्रद्धालुओं को पवित्र जल के छींटे दिए, जबकि पंडित सोनू शर्मा और पंडित गणेश जी ने प्रसाद वितरित किया।
