सिरोपाओ भेंट कर दी बधाई | कमल पवार बोले—जनहित और विकास कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारीपटियाला, 28 अगस्त (जीत समाचार ब्यूरो)
पटियाला में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान सिख पंथ की प्रमुख हस्ती और सिख नेता भाई बलदेव सिंह वडाला ने जिला योजना समिति, लुधियाना के नवनियुक्त सदस्य सरदार कमल पवार का विशेष सम्मान किया।समारोह के दौरान भाई बलदेव सिंह वडाला ने सरदार कमल पवार को गुरु घर के आशीर्वाद के प्रतीक सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।भाई वडाला ने उम्मीद जताई कि सरदार कमल पवार अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा लुधियाना जिले के विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सम्मान मिलने पर सरदार कमल पवार ने भाई बलदेव सिंह वडाला और गुरु घर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिला योजना समिति के माध्यम से लुधियाना के विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान दें।
कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूदइस अवसर पर भाई गुरमीत सिंह थूही, उपाध्यक्ष शेरे पंजाब दल, भाई जगविंदर सिंह स्वाजपुर, मुख्य प्रवक्ता शेरे पंजाब दल, भाई सुखबीर सिंह थूही, भाई गगनदीप सिंह, भाई सरबजीत सिंह, भाई हरपिंदर सिंह भिंडा और भाई गुरविंदर सिंह समद सहित कई प्रमुख हस्तियां एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सरदार कमल पवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वह जनहित एवं लुधियाना के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।