राखी पर आस एहसास एनजीओ की अनोखी पहल, डीसी और एआईजी को बेटियों ने बांधी राखी

0

Views: 9

25 बेटियों ने डीसी हिमांशु जैन और एआईजी सिमरत पाल सिंह ढींडसा की कलाई पर बांधी राखी | डीसी ने सभी बेटियों को भेंट किए उपहार

लुधियाना, 28 अगस्त 2026 (अरुण कुमार)

 रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर आस एहसास एनजीओ की ओर से एक भावपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 25 युवतियों ने डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन और एआईजी सिमरत पाल सिंह ढींडसा को राखी बांधकर सुरक्षा, सम्मान, विश्वास और स्नेह के रिश्ते का संदेश दिया।कार्यक्रम में पंजाब बाल अधिकार आयोग की उपाध्यक्ष गुंजीत रुचि बावा भी विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने युवतियों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उन्हें आत्मविश्वास, सम्मान तथा जिम्मेदारी के साथ अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

डीसी ने बेटियों को दिए उपहार

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने राखी बांधने वाली सभी बेटियों को उपहार भेंट किए और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को मेहनत करने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने तथा शिक्षा और परिश्रम के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों और युवाओं में प्रशासन तथा सार्वजनिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अधिकारियों ने एनजीओ की पहल को सराहा

कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों ने आस एहसास एनजीओ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों और युवाओं को सरकारी संस्थाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर नेहा, सुमेघा, मन्नत, नैना, रिया जिंदल, करमजीत कौर, अनन्या, राधा कुमारी, कोमल, उजाला, महक तिवारी, हिना रानी, साक्षी मिश्रा, स्वाति कंधारी, गुरविंदर कौर, महक कौर, जसलीन कौर, अंशिका राणा, खुशी, प्रियंका, सृष्टि, साक्षी कुमारी, लवप्रीत और वंशिका जिंदल सहित अन्य युवतियां मौजूद रहीं।

युवतियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन मनाने का अवसर मिलने पर खुशी जताई। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक विश्वास के व्यापक संदेश से जोड़ना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed