पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! लुधियाना नगर निगम में अधिकारियों की बदली पूरी टीम

0

जोनल कमिश्नर, MTP, SE और इंजीनियरों के तबादले; कई पुराने अधिकारियों की विदाई, दूसरे शहरों से नए अधिकारियों की एंट्री

नीरज जैन बरनाला, जसदेव सेखों अमृतसर रवाना; दलजीत सिंह और कई नए अधिकारी लुधियाना में संभालेंगे जिम्मेदारी

लुधियाना | जीत समाचार | 11 नवंबर

पंजाब सरकार के स्थानीय सरकार विभाग ने राज्य के विभिन्न नगर निगमों में तैनात अधिकारियों और इंजीनियरों के बड़े स्तर पर तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। लुधियाना में मंगलवार देर रात DC और नगर निगम कमिश्नर के तबादले के बाद बुधवार को जोनल कमिश्नर, MTP, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (SE), सिविल इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए।

इस प्रशासनिक फेरबदल में लुधियाना नगर निगम के कई पुराने अधिकारियों को दूसरे शहरों में भेजा गया है, जबकि अन्य नगर निगमों से अधिकारियों को लुधियाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 जोनल कमिश्नरों में बड़ा फेरबदल

  • नीरज जैन को लुधियाना से बरनाला भेजा गया।
  • जसदेव सिंह सेखों को लुधियाना से अमृतसर ट्रांसफर किया गया।
  • वरिंदर जैन को पटियाला भेजा गया।
  • विशाल वधवा को अमृतसर से जालंधर भेजा गया।
  • रजिंदर कुमार शर्मा को अमृतसर से कपूरथला भेजा गया।
  • दलजीत सिंह को अमृतसर से लुधियाना तैनात किया गया।

 MTP विजय कुमार से लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज वापस

नगर निगम के म्यूनिसिपल टाउन प्लानर (MTP) विजय कुमार, जो अबोहर में तैनात थे और लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज भी संभाल रहे थे, उनसे लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया है। अब उनकी तैनाती केवल अबोहर में रहेगी।

SE विभाग में भी बड़े बदलाव

सुपरिंटेंडेंट इंजीनियरों की नई तैनाती इस प्रकार है:

  • संदीप सिंह रोमाणा — बठिंडा से लुधियाना।
  • रजनीश डोगरा — जालंधर से लुधियाना।
  • प्रवीण कुमार सिंघला — लुधियाना से जालंधर।
  • रणजीत सिंह — लुधियाना से पटियाला।
  • शाम लाल गुप्ता — लुधियाना से जालंधर।
  • हरकिरनपाल सिंह — लुधियाना से मोगा।
  • मनधीर सिंह — कपूरथला से लुधियाना।

सिविल इंजीनियरों की भी बदली पोस्टिंग

नगर निगम के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में भी बदलाव किए गए हैं।

  • संजीव शर्मा — लुधियाना से बठिंडा।
  • अरविंद कुमार — लुधियाना से पटियाला।
  • रमन कौशल — लुधियाना से मोगा।
  • रजिंदर कुमार — SAS नगर से लुधियाना।

सचिव और अन्य अधिकारियों के तबादले

नगर निगम सचिव सुरजीत सिंह चीमा को मोहाली और पटियाला के अतिरिक्त चार्ज से बदलकर लुधियाना भेजा गया है। वहीं, लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 मुनीष पुरी को पटियाला नगर निगम में भेजा गया है।

इसके अलावा O&M सेल में तैनात निगम इंजीनियर रणबीर सिंह को जालंधर और फगवाड़ा के अतिरिक्त चार्ज से बदलकर लुधियाना नगर निगम में तैनात किया गया है।

 अब नए अधिकारियों के सामने होंगी शहर की बड़ी चुनौतियां

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब लुधियाना नगर निगम में नए अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। शहर की सफाई व्यवस्था, सीवरेज, सड़कें, विकास कार्य, बिल्डिंग ब्रांच, नक्शों की मंजूरी और सरकारी राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कामकाज को बेहतर बनाना नए अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

जीत समाचार का सवाल: क्या अधिकारियों की इस नई टीम के आने से नगर निगम के कामकाज में तेजी आएगी? क्या लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान होगा और जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी?

अब शहरवासियों की निगाहें नए अधिकारियों की कार्यप्रणाली और उनके कामकाज पर रहेंगी।

जीत समाचार | लुधियाना

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed