गामा धलेता के नाम सजा पहाड़पुर कुश्ती दंगल का खिताब

स्वारघाट | 20 जनवरी। सतीश शर्मा विट्टू।सुभाष चंदेल

चंगर क्षेत्र में मकर संक्रांति के साथ ही पारंपरिक कुश्ती दंगलों का आगाज हो गया है। इसी कड़ी में पहाड़पुर गांव में स्थानीय पंचायत व युवाओं के सहयोग से एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।इस दंगल में विभिन्न नामी अखाड़ों के पहलवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और दमखम दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे, जिससे पूरे आयोजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कुश्ती दंगल में सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिकई जानी-मानी हस्तियों क क्षेत्र से जुड़ी ने पनी उपस्थिति दर्ज करवाई।हुंचकर अपदंगल का फाइनल मुकाबला गामा धलेता और सनी रामेवाल के बीच हुआ, जिसमें गामा धलेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर पहाड़पुर कुश्ती दंगल का खिताब अपने नाम किया।
विजेता पहलवान को 12,000 रुपये तथा उपविजेता को 9,000 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भगतराम, सुखदेव सिंह लंबरदार, देशराज, प्रेम राम, मक्खन कालस, कमल कालस, काकू भुंबला, धर्मपाल, मिट्ठू, बिट्टू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दंगल को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।कुश्ती दंगल में विशेष रूप से पहुंचे रतन धनेड़ा ने लोगों व युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की दलदल में फंसता जा रहा है, ऐसे में समाज को चाहिए कि बच्चों को खेलों से जोड़ा जाए ताकि वे स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। वहीं बच्चों के लिए लगे झूलों ने भी मेले की रौनक बढ़ाई और पूरे दिन मेले में चहल-पहल बनी रही।

 

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed