राजेश धर्माणी 14 और 15 फरवरी को रहेंगे घुमारवीं प्रवास पर

0

Views: 2

बिलासपुर, 13 फरवरी:सतीश शर्मा
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 14 और 15 फरवरी को जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 14 फरवरी को जहां विधानसभा के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे तो वहीं दोपहर 2 बजे बजे दकडी स्थित वार्ड नम्बर 7 में नवनिर्मित इंदिरा गांधी पार्क, दकडी( बवारी) से घुमारवीं-अमरपुर सम्पर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे तथा जनससमयाएं सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि राजेश धर्माणी 15 फरवरी को प्रातः 11ः30 बजे कोर्ट काॅम्पलेक्स से रछेड़ा सम्पर्क मार्ग पुल की आधारशीला रखने के उपरांत दोपहर 12ः30 बजे गांव फटोह में बस्ती धरड़ी सम्पर्क मार्ग की भी आधारशीला रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *