29 जनवरी तक बंद रहेगी समरयाल-भरवां सड़क

हमीरपुर 22 जनवरी।(सतीश शर्मा)

हमीरपुर 22 जनवरी। उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत समरयाल-भरवां सड़क पर एक जगह दीवार के निर्माण एवं मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 29 जनवरी तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि समरयाल-भरवां सड़क पर एक जगह दीवार का कार्य जारी है। इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 29 जनवरी तक बंद की गई है। इस दौरान वाहन चालक तरोपका-मट्टनसिद्ध सड़क या गसोता-दरयोटा सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed