चेयरमैन गिल ने मेरी रसोई स्कीम के तहत राशन किट बांटे

लुधियाना 26 मई (कमल पवार)

आम आदमी पार्टी की ‘मेरी रसोई स्कीम’ के तहत आज मार्केट कमेटी लुधियाना के चेयरमैन श्री गुरजीत सिंह गिल ने गांव लादियां खुर्द की कोऑपरेटिव सोसाइटी में आम लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल राशन किट बांटी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल से लोगों में खुशी और भरोसा और मजबूत हो रहा है।

लोगों की भलाई के लिए समर्पित इस स्कीम के लिए मैं पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान जी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत गरीब परिवारों को गेहूं के साथ-साथ दालें (महा/छोला), चीनी, सरसों का तेल, हल्दी और नमक की किट दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर तबके का ध्यान रख रही है। चाहे वह पंजाबी हो या प्रवासी, आम आदमी पार्टी पंजाब के हर रहने वाले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ताकि पंजाब एक खुशहाल पंजाब बन सके।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed