ADC पूनम सिंह ने सेंसस स्टाफ की चुनौतियां सुनीं, दिए सख्त निर्देश’वेलफेयर प्लानिंग के लिए सही डेटा जरूरी’ : ADC पूनम सिंह

जीत समाचार’ | लुधियाना | 26 मई 2026 कमल पवार

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सेंसस ऑफिसर पूनम सिंह ने बुधवार को लुधियाना वेस्ट तहसील में तैनात एन्यूमरेटर्स और सुपरवाइज़र्स के साथ रिव्यू मीटिंग की। सेंसस 2027 के फेज़-1 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और हाउसिंग सेंसस की प्रगति की समीक्षा की गई।

मीटिंग में कौन-कौन था मौजूद बैठक में डिस्ट्रिक्ट सेंसस कोऑर्डिनेटर आलोक कुमार, मास्टर ट्रेनर उपमा कौल, लुधियाना वेस्ट के तहसीलदार और सेंसस स्टाफ मौजूद रहा।

ADC के बड़े निर्देश

1. टेक्निकल दिक्कतें सुनीं: ADC ने फील्ड में आ रही टेक्निकल, एडमिनिस्ट्रेटिव और ऑपरेशनल चुनौतियों पर चर्चा की।

2. गाइडलाइन्स फॉलो करें: पूनम सिंह ने कहा – हाउस लिस्टिंग करते समय सेंसस गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन हो।

3. कोई घर न छूटे: सुपरवाइजर एन्यूमेरेटर्स के काम को रेगुलर मॉनिटर करें। सर्वे में एक भी घर छूटना नहीं चाहिए।

4. जनता से विनम्र व्यवहार: फील्ड स्टाफ लोगों से बात करते समय विनम्र रहे और सेंसस का महत्व समझाए।

डेटा से बनेगी पॉलिसी’ :

ADC पूनम सिंहADC ने बताया कि सेंसस का डेटा पॉलिसी बनाने, वेलफेयर स्कीम, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सरकारी रिसोर्स के एलोकेशन में काम आता है। शहरी और ग्रामीण इलाकों के बैलेंस्ड डेवलपमेंट के लिए सही डेटा जरूरी है।

लुधियाना में कितना स्टाफ

अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना जिले में सेंसस 2027 के लिए लगभग 10,000 एन्यूमरेटर्स और 1,600 सुपरवाइज़र तैनात किए गए हैं।ADC पूनम सिंह ने भरोसेमंद और पूरा डेटा कलेक्शन के लिए एडमिनिस्ट्रेशन का कमिटमेंट दोहराया।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed