तेल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी’ : विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू
Views: 1
धान सीजन में किसानों पर पड़ेगी मार’ : डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा
लुधियाना, 26 मई: यादविंदर
विधानसभा हलका आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को बुरी तरह प्रभावित किया है और घरेलू बजट को हिला कर रख दिया है।
महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी’ : सिद्धू प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धू ने आरोप लगाया कि महंगाई ने जनता की “कमर तोड़” दी है। लोग रोजाना के खर्चों का प्रबंधन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में राहत देने की बजाय, केंद्र सरकार ने आम नागरिकों को अकेला छोड़ दिया है। ‘आर्थिक तंगी के समय में लोगों के साथ खड़ा होना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महंगाई को कंट्रोल करने और जनता को राहत देने में पूरी तरह फेल रही है’, सिद्धू ने कहा।
धान के सीजन में किसानों की जेब पर भार‘ विधायक ने आने वाले धान के सीजन पर चिंता जताते हुए कहा कि किसानों को अब ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और दूसरी खेतीबाड़ी मशीनरी के लिए डीजल पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।सिद्धू ने चेतावनी दी कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट लागत भी बढ़ेगी, जिससे सब्जियां, फल, अनाज और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतें और बढ़ जाएंगी।’किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग के परिवार और दिहाड़ीदार तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे’, उन्होंने कहा।
