हिमाचल प्रदेश हमीरपुर की 27/05/2026 में की कुछ खबरें

0

Views: 1

नियुक्ति के दिन या इससे पहले ईएसआईसी पोर्टल पर हो कर्मचारियों का पंजीकरण

सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनिवार्य है आधार बेस्ड पंजीकरण

40 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारियों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच भी अनिवार्य

हमीरपुर 27 मई। जीत समाचार’
बद्दी स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय के उपनिदेशक (जनसंपर्क) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 एवं इसके अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा (केंद्रीय) नियम-2025 के तहत कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआई स्कीम) से संबंधित दो महत्वपूर्ण प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इन प्रावधानों का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि सभी नियोजकों के लिए अब ईएसआई स्कीम के अंतर्गत कर्मचारियों का आधार आधारित पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए, सभी नियोजक अपने प्रत्येक कर्मचारी का ईएसआईसी पोर्टल पर आधार आधारित पंजीकरण नियुक्ति की तिथि से पूर्व अथवा उसी दिन सुनिश्चित करें। पंजीकरण के समय कर्मचारी का आधार विवरण एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी पोर्टल पर अंकित की जाएगी तथा निगम द्वारा बीमित व्यक्ति एवं उसके आश्रित परिवारजनों को आधार से लिंक पहचान पत्र उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी नियोजक अपने कर्मचारियों के विवरण का प्रमाणीकरण यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित बायोमैट्रिक, ओटीपी अथवा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से 30 दिनों के भीतर अवश्य करवाएं। निर्धारित अवधि में प्रमाणीकरण न होने की स्थिति में संबंधित पंजीकरण अमान्य माना जाएगा।
उपनिदेशक ने बताया कि चार नई श्रम संहिताओं लागू होने के बाद 40 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच अब अनिवार्य कर दी गई है। सभी नियोजक ईएसआई स्कीम के अंतर्गत अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच के लिए एक दिन का सवेतन अवकाश प्रदान करें, ताकि वे निर्धारित स्वास्थ्य जांच शिविरों में अपनी जांच करवा सकें। इसमें रक्त जांच, छाती का एक्स-रे, ईसीजी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शामिल है। यह सुविधा सभी ईएसआईसी एवं ईएसआईएस अस्पतालों में पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
ईएसआईसी अस्पताल गांव कत्था, बद्दी और ईएसआईएस अस्पताल परवाणु के अलावा ऊना जिले के कर्मचारियों के लिए ईएसआईएस अस्पताल होशियारपुर में ये सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनके अतिरिक्त काला अंब के ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में भी स्वास्थ्य जांच शिविर आरंभ किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी नियोजक अपने क्षेत्र के कर्मचारियों को स्थानीय ईएसआईसी शाखा कार्यालय अथवा स्थानीय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के समन्वय से चरणबद्ध ढंग में स्वास्थ्य जांच हेतु भेजें

मेडिकल लैब टैक्निशियन की परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर 27 मई। जीत समाचार’
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (पोस्ट कोड 25014) के पदों को भरने के लिए 25 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 2 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 6 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
29 को अपने दस्तावेज लें जिला परिषद और बीडीसी के मतगणना एजेंट
हमीरपुर 27 मई। जीत समाचार’
एसडीएम एवं उपमंडल हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संजीत सिंह ने उपमंडल के अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के विभिन्न वार्डों के उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 31 मई को होने वाली मतगणना के लिए अपने-अपने मतगणना एजेंटों को अधिकृत कर दें और इनसे संबंधित फार्म एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज 29 मई दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर लें। एसडीएम ने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद कोई भी आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा

प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

निर्माणाधीन राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का भी किया निरीक्षण
हमीरपुर 27 मई। जीत समाचार’
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के घर एवं खेतों में जाकर उनके द्वारा की जा रही आधुनिक एवं मल्टीपल फार्मिंग का जायजा लिया।
इस दौरान उपायुक्त ने परमिंद्र सिंह डडवाल द्वारा उगाई गई विभिन्न फसलों की पनीरी, औषधीय पौधों, बहुफसली विधि से लगाए गए अन्य पौधों और विशेषकर, बांस, पुरानी पाइपों एवं अन्य वेस्ट मैटीरियल का सदुपयोग करते हुए इसमें लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।
उन्होंने वेस्ट मैटीरियल के भरपूर सदुपयोग और बहुफसली विधि को अपनाने के लिए परमिंद्र सिंह डडवाल की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि परमिंद्र सिंह डडवाल ने खेती में जिस तरह इनोवेशन के साथ नए-नए प्रयोग किए हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है और उनकी यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणदायी साबित हो सकती है। उपायुक्त ने परिमंद्र सिंह डडवाल के ‘वेस्ट टू प्लेट’ के संकल्प की काफी सराहना की। इस संकल्प के तहत वह वेस्ट मैटीरियल का खेती में उपयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
इसके बाद उपायुक्त ने हथली खड्ड के निकट कृषि विभाग के परिसर में विकसित की जा रही राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और इसमें अत्याधुनिक उपकरणों को स्थापित करने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आने वाले हफ्तों में इस प्रयोगशाला का परिचालन आरंभ करने को लेकर भी कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

जिला हमीरपुर की 83 पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान

हमीरपुर 27 मई। जीत समाचार’
विकास खंड भोरंज :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
धमरोल विजय कुमार नरेश कुमार
सधरियाण अनिल ठाकुर जगदीश चंद
कक्कड़ जुलमी देवी जगत राम
धीरड़ शशिकांत संजीव नेगी
लझियाणी आरती राजीव कुमार
नंधन रवि कुमार सुनील दत्त
चंबोह सुनील कुमारी केहर सिंह
डाडू सुदर्शना कुलदीप चंद
अमरोह सविता संजीव
दरब्यार राजकुमारी प्यार चंद
कंजयाण रजनी कौशल सुरेंद्र भारद्वाज
पट्टा सविता कुमारी नरेश कुमार
करहा सुनीता देवी विपन अग्निहोत्री
टिक्कर बुहला बबीता बलदेव सिंह
टिक्करी मिन्हासा मान चंद पवन कुमार
विकास खंड बिझड़ी :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
बिझड़ी निशा कुमारी संजय कुमार
लोहडर राकेश रानी राजेश
झंझियाणी योगराज विक्रम सिंह
रैली मदन सिंह श्याम सिंह
टिप्पर उषा रानी राजकुमार
पाहलू मलकीत सिंह देशराज
कलौहण कांता देवी सुरेश कुमार
जजरी अमित ढटवालिया विशाल
घोड़ीधबीरी निशा कुमारी सुरेंद्र सिंह
ज्योलीदेवी कमलेश कुमारी सुरेश
कड़साई रविंद्र कुमार राजकुमार
कोहडरा पंकज गर्ग रविंद्र सिंह
महारल कर्म सिंह सुनील दत्त
दंदवीं सुषमा शर्मा रजनीश
कुलहेड़ा पिंगला देवी विजय सिंह
जनैहण नीता देवी पवन कुमार
सौर दुर्गा रानी अशोक कुमार
विकास खंड हमीरपुर :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
जंगलरोपा करतार चंद विकास सिंह
टिक्कर डिडवीं मुकेश कुमार राजकुमार
धरोग अनु डोगरा संतोष कुमार
धनेड़ किरण शर्मा सतीश कुमार
उखली सुमन कुमारी दौलत राम देहल
कुठेड़ा नीलम कुमार उत्तम चंद
मझोगसुल्तानी सपना कुमारी अश्वनी कुमार
रोपा प्रार्थना देवी शशि पाल
गसोता राकेश कुमार राकेश कुमार
पंधेड़ नेक राम सुरेश कुमार
नारा संदीप चौहान चंद्रशेखर
पांडवीं प्रीक्षा कुमारी अश्वनी कुमार
देई का नौण विक्की वनीता रंजन शर्मा
विकास खंड बमसन :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
खनौली शक्ति चौहान रणजीत सिंह
बजरोल लता कुमारी राजकुमार
भटेड़ शर्मिला ठाकुर संजय कुमार
जंदड़ू वंदना देवी सचिन राणा
नाड़सीं मीरा देवी प्यार चंद
संगरोह कलां सुनील प्रीतम चंद
पटनौण सुभाष चंद राजीव कुमार
करियाली शुभम राणा विपन कुमार
दरोगण पत्ती कोट पिंकी देवी सुरेश कुमार
विकास खंड नादौन :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
हड़ेटा रजनी बाला पुरुषोत्तम चंद
गोईस अंजना देवी बालक राम
मनसाई अशोक कुमार राकेश कुमार
जोल सप्पड़ पवन कुमार यशपाल
ग्वालपत्थर अमित कुमार संजीव कुमार
कश्मीर मीना देवी पवन कुमार
उट्टप सुनीता देवी प्रकाश चंद
बड़ा कुलवंत सिंह अशोक कुमार
मैड़ विशाल हेमराज
गलोड़ खास धर्मचंद सुरेश कुमार
फाहल रजनी अशोक कुमार
सनाही सरिता शर्मा सुभाष चंद
बैहरड़ सिमरो देवी सुभाष चंद
कमलाह अंजू बाला गुरमेल सिंह
टिल्लू अजय शर्मा कालीदास
चौड़ू विनोद कुमार पवन कुमार
पनियाली बीना देवी राहुल कुमार
करंडोला प्लासी सुभाष चंद संतोष कुमार
जीहण मनोज कुमार विजय कुमार
नघूं संजू देवी अजय कुमार
रैल विपन कुमार राजीव रंजन
विकास खंड सुजानपुर :
पंचायत प्रधान उपप्रधान
खैरी राधा राजेश कुमार
बैरी इंदिरा देवी विपन कुमार
डूहक रंजना कुमारी सुभाष चंद
रंगड़ बिंता देवी विजय कुमार
ठाणा धबड़ियाणा निर्मला अश्वनी कुमार
मनिहाल विजय कमलजीत सिंह
बडे़ई रविंद्र गोल्डी धीमान
पनोह लवली कुमारी रमेश चंद

See less

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *