लुधियाना कांग्रेस SC विभाग के नव नियुक्त चेयरमैन एडवोकेट राहुल पुहाल का मुंह मीठा कराकर सम्मान, राजा वड़िंग ने दी बधाई

0

Views: 45

लुधियाना 01 जून 2026 | यादविंदर

लुधियाना कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त चेयरमैन एडवोकेट राहुल पुहाल का कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया गया।

राजा वड़िंग, संजय तलवाड़ समेत वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद स. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय तलवाड़, पूर्व विधायक स. कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, लुधियाना यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरजिंदर सिंह हैप्पी लाली और समस्त लुधियाना के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी चुनावों में कांग्रेस की आवाज बुलंद करनी है”: नेता
सभी नेताओं ने एडवोकेट राहुल पुहाल को बधाई देते हुए कहा कि “आगामी चुनावों में कांग्रेस की आवाज को और बुलंद करना है।” राजा वड़िंग ने कहा, “अनुसूचित जाति समाज की आवाज को पार्टी मंच पर और मजबूती से उठाया जाएगा। एडवोकेट राहुल पुहाल ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और SC समाज के मुद्दों के समाधान के लिए काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *