लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: स्कूटी-कार की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी ब्रेजा, बुजुर्ग समेत 4 गंभीर घायल

0
punjab_13c752a9d2bfb576d994076f20f8e1ac

Views: 20

लुधियाना.1 जून 2026 यादविंदर

लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर बोपाराय कलां और बुढेल गांव लिंक सड़क के नजदीक सोमवार सुबह 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग स्कूटी सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग स्कूटी चालक बुढेल गांव की लिंक रोड से आकर राजमार्ग पर चढ़ा और सड़क क्रॉस करने लगा। तभी मुल्लांपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही ब्रेजा कार के चालक ने बुजुर्ग को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई ब्रेजा कार हाईवे पर खड़े विशाल पेड़ से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बम फटने जैसी आवाज आई

दुर्घटना की आवाज इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक बम फटने जैसी सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बहुत मशक्कत के बाद कार से पति-पत्नी समेत तीन लोगों को बाहर निकाला।

एक की हालत नाजुक, लुधियाना रेफर

हादसे में बुजुर्ग स्कूटी सवार समेत चारों घायलों को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। स्कूटी सवार की हालत गंभीर होने के चलते उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। कार सवार तीनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही सुधार पुलिस मौके पर पहुंची और कार व स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के परिजनों का इंतजार कर रही है।

 

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *