सदस्यों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगी एसोसिएशन : राजेश सोनी
Views: 13
बैठक में सदस्यों की समस्याओं और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
लुधियाना, 13 जून ( शर्मा)
लुधियाना स्टील ब्रोकर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष Rajesh Soni की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का पुनर्गठन करते हुए Rajesh Gupta को सर्वसम्मति से चेयरमैन नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी में संजीव अग्रवाल को महासचिव, राजेश गुप्ता (अगर नगर) को कोषाध्यक्ष तथा संजय जिंदल, सुकेश गुप्ता, मनप्रीत सिंह और आर.एन. चौबे को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दीपक भाटिया को फाउंडर मेंबर के रूप में नामित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा
कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य स्टील ब्रोकर्स समुदाय के हितों की रक्षा करना और सदस्यों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि कारोबारियों को बेहतर माहौल मिल सके।
नवनियुक्त चेयरमैन राजेश गुप्ता ने कहा
कि संगठन केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देगा। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पौधारोपण अभियान, नेत्र जांच एवं उपचार शिविर तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान उद्योग और एसोसिएशन के सदस्यों के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष राजेश सोनी ने भरोसा दिलाया कि संगठन सभी सदस्यों के सहयोग से हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा और उद्योग के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश सोनी को पुलिस विभाग की एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर एसोसिएशन की ओर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में हेमराज, पवन कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक गुप्ता, मोहित गुप्ता, अशोक कुमार, नवीन कुमार, कैलाश कुमार, बिन्नी गर्ग, कुलवंत सिंह, सुनील महाजन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”
