12वें जिला स्तरीय योग उत्सव में पहुंचे कुलवंत सिंह सिद्धू: ‘योग तंदुरुस्त जीवन का आधार

डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन में उत्साह से मना योग दिवस | सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

लुधियाना:यादविंदर सिंह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय 12वां योग उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया गया। समारोह में कुलवंत सिंह सिद्धू ने विशेष तौर पर शिरकत की और लोगों को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया

कुलवंत सिंह सिद्धू का संदेश

योग सिर्फ एक कसरत नहीं, बल्कि तंदुरुस्त शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आज के तनावभरे जीवन में योग का महत्व और बढ़ गया है। हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, “इस योग उत्सव में शामिल होकर खुशी हुई। यह सेहत, तंदुरुस्ती और हमारे रोजाना जीवन में योग के महत्व को बढ़ावा देने वाली शानदार पहल है। सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

समारोह की खास बातें:

1. योग प्रदर्शन: विशेषज्ञों ने अलग-अलग आसन और प्राणायाम की विधियां सिखाईं।

2. बड़ी भागीदारी: छात्रों, युवाओं, महिलाओं समेत सैकड़ों नागरिकों ने योग अभ्यास किया।

3. मकसद: लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग को जन-जन तक पहुंचाना।

4. संदेश: समापन पर सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने की शपथ दिलाई गई।

आयोजकों ने बताया कि तंदुरुस्त समाज बनाने के लिए इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed