लुधियाना के राजन पांधे बने प्रदेश सोशल मीडिया के सह संयोजक

0

Views: 11

लुधियाना, 20 अगस्त (विक्रम सैनी )

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों एवं संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु जी की सहमति से लुधियाना के राजन पांधे को प्रदेश सोशल मीडिया का सह संयोजक नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति पर राजन पांधे ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। साथ ही पंजाब में भाजपा संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
राजन पांधे ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु जी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed