F&CC चुनाव पर आखिरकार फैसला! 29 अगस्त को बैलेट पेपर से होगा मतदान

0

Views: 5

सभी दलों की सहमति से सीक्रेट बैलेट का निर्णय | आज शाम 5 बजे तक नामांकन, 28 अगस्त तक नाम वापस लेने का मौका

लुधियाना, 25 अगस्त (विक्की)

नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी (F&CC) की दो खाली सीटों के चुनाव को लेकर मंगलवार को जनरल हाउस में चल रहा विवाद आखिरकार थम गया। सभी राजनीतिक दलों की सहमति से तय किया गया कि F&CC की दोनों सीटों पर चुनाव 29 अगस्त को गुप्त मतदान यानी सीक्रेट बैलेट पेपर से होगा।चुनाव पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट-1976, निगम के रूल्स ऑफ प्रोसीजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस तथा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा।

45 पार्षदों की मांग पर बनी सहमति

गुरु नानक देव भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर ने की। बैठक में निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे।F&CC चुनाव को लेकर सदन में काफी देर तक चर्चा हुई। कांग्रेस और भाजपा समेत विपक्षी दलों ने भी गुप्त मतदान की मांग का समर्थन किया। इससे पहले 45 पार्षदों ने मेयर कार्यालय में ज्ञापन देकर सीक्रेट बैलेट से चुनाव कराने की मांग की थी।आखिरकार सभी दलों की सहमति से बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया।

के निर्देश पर होगी वीडियोग्राफी

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार मंगलवार की जनरल हाउस बैठक की वीडियोग्राफी कराई गई। 29 अगस्त को होने वाले F&CC चुनाव की पूरी प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी होगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।मेयर इंदरजीत कौर ने कहा कि सदन ने सर्वसम्मति से सीक्रेट बैलेट का फैसला लिया है और चुनाव निर्धारित नियमों तथा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।

आज शाम 5 बजे तक नामांकन

तय कार्यक्रम के अनुसार F&CC चुनाव के लिए 25 अगस्त शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन नगर निगम के जोन-A कार्यालय, माता रानी चौक के पास जमा होंगे।उम्मीदवारों को 28 अगस्त तक नामांकन वापस लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 29 अगस्त को जनरल हाउस की बैठक में दोनों सीटों के लिए गुप्त मतदान कराया जाएगा।

अब 29 अगस्त पर टिकी निगाहें

F&CC चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक और कानूनी खींचतान के बाद अब प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है। सभी दलों की सहमति से बैलेट पेपर का फैसला होने के बाद राजनीतिक हलकों में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

अब असली तस्वीर 29 अगस्त को सामने आएगी—सीक्रेट बैलेट में किसके उम्मीदवार बाजी मारते हैं और F&CC की दोनों खाली सीटें किसके खाते में जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *