त्योहारों से पहले गुरदासपुर में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी रेड | खोया, दूध और पनीर के सैंपल से मचा हड़कंप

0

Views: 4

मिठाई दुकानों और डेयरियों पर अचानक चेकिंग | सैंपल लैब भेजे, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई | डॉ. जीएस पन्नू की दो टूक—लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

गुरदासपुर, 26 अगस्त (विक्की)

 त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट पर शिकंजा कसने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. जीएस पन्नू की अगुवाई में टीम ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खोया कारोबारियों के यहां अचानक जांच की। कार्रवाई के दौरान खोया, दूध, पनीर और मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। विभाग की अचानक कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

त्योहारों में बढ़ जाता है मिलावट का खतरा

त्योहारी सीजन में मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ती है। ऐसे में घटिया या संदिग्ध सामग्री के इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ जाती है। विभाग ने इसी को देखते हुए चेकिंग और सैंपलिंग तेज की है।डॉ. जीएस पन्नू ने कहा कि विभाग लगातार विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य कारोबारियों की जांच कर रहा है और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुछ रुपये के मुनाफे के लिए लोगों की सेहत से न खेलें”

फूड सेफ्टी कमिश्नर ने कारोबारियों को चेतावनी दी कि अतिरिक्त मुनाफे के लालच में घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बाजार में न उतारे जाएं। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से फूड सेफ्टी लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवाने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की। अब असली तस्वीर लैब रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। यदि किसी सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामी पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed