लुधियाना में गर्भवती पत्नी से संबंध को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

0

Views: 4

लुधियाना , 26 अगस्त(विक्रम सैनी)

हैबोवाल के लक्ष्मी नगर इलाके में घरेलू विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को दविंदर शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसका करीब छह माह की गर्भवती पत्नी अंजली के साथ संबंध बनाने को लेकर विवाद हो गया। अंजली के मुताबिक, डॉक्टर ने गर्भावस्था के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी थी, जिसके चलते उसने संबंध बनाने से इनकार किया था।

अंजली ने बताया कि दविंदर छोटी-छोटी बातों को लेकर शक करता था और दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार को विवाद के बाद दविंदर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को उसके फंदा लगाने का पता चला।

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed