लुधियाना में साइकिल फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप

0

Views: 4

शॉर्ट सर्किट के बाद भड़की आग की लपटें | 4 दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

लुधियाना, 26 अगस्त (विक्रम सैनी)

जसपाल बांगड़ के मल्ही चौक स्थित गली नंबर 8 में बुधवार शाम साइकिल पार्ट्स पेंट करने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखा सामान जलने लगा। धुएं और आग की लपटों से आसपास हड़कंप मच गया।हादसे के समय फैक्ट्री में दो कर्मचारी मौजूद थे। फैक्ट्री वर्कर अरुण कुमार के मुताबिक अचानक जोरदार स्पार्किंग हुई और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए फोकल प्वाइंट सहित अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल चार दमकल गाड़ियों ने करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फायर ऑफिसर विजय कुमार ने बताया कि उन्हें शाम करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

गनीमत रही कि दोनों कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed