एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने जताया आभार
Views: 3
बूथ स्तर पर पार्टी को किया जा रहा है मजबूत
दैनिक जीत समाचार / स्वारघाटर, 06 जनवरी सुभाष चंदेल
भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल का एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, बंधुओं एवं भगिनी जनता का आभार व्यक्त किया है।कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल में उन्हें संगठन के हर स्तर से भरपूर सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिसके बल पर वे संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कर सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी कार्यकाल में भी सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का उन्हें ऐसा ही मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहेगा, जिससे पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जा सकेगा।इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जे.आर. कटवाल, विधायक त्रिलोक जमवाल तथा पूर्व विधायक राजेंद्र गर्ग का धन्यवाद किया और कहा कि इन सभी वरिष्ठ नेताओं का उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश नेतृत्व एवं केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से संगठनात्मक कार्यक्रमों को दिशा और मजबूती मिली।कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि आगामी समय में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त करने, युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की ताकत से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।उन्होंने अंत में पुनः सभी सहयोगियों, समर्थकों एवं जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से संगठन और जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे
