जीत समाचार का खबर का असर: सहायक मंदिर अधिकारी का ‘लाइव’ ड्रामा फेल, खबर चलते ही SDM ने खुद संभाला मोर्चा

0

Views: 510

जीत समाचार:विशेष  रिपोर्ट /हिमाचल प्रदेश

अपनी पैनी नज़र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले ‘जीत समाचार’ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। स्थानीय मंदिर में सफाई व्यवस्था को लेकर दिखाए गए सच ने प्रशासन को नींद से जगा दिया, जिसके बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की पोल खुल गई।

दिखावे का ‘लाइव’ पड़ा भारी

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। जीत समाचार ने इस बदहाली को प्रमुखता से उजागर किया। खुद को सही साबित करने के लिए सहायक मंदिर अधिकारी ने एक चैनल के माध्यम से ‘लाइव’ होकर मंदिर की सफाई दिखाने की कोशिश की। लेकिन कहते हैं न कि ‘सच छुपता नहीं है’, लाइव वीडियो बनाने वाले से चूक हो गई और कैमरे में वह गंदगी वाली जगह नहीं दिखा पाय। अधिकारी केवल चुनिंदा साफ जगहों को दिखाकर उच्च अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे थे।

खबर का असर: SDM बड़सर का तुरंत एक्शन

जैसे ही जीत समाचार की ओर से वास्तविक स्थिति का वीडियो SDM बड़सर स्वाति डोगरा को भेजा गया, उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा। मैडम ने बिना वक्त गवाए तुरंत आदेश जारी किए और कुछ ही घंटों के भीतर मंदिर परिसर में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलवाया।

जनता ने सराहा: “ऐसे ही ऑफिसर्स की है ज़रूरत”

एसडीएम मैडम की इस मुस्तैदी को देख स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि हमें ऐसे ही जागरूक और ईमानदार अधिकारियों की आवश्यकता है जो कागजी कार्रवाई और ‘लाइव’ दिखावे की जगह धरातल पर काम को प्राथमिकता देते हैं।

‘जीत समाचार’ जनता की आवाज़ को इसी तरह उठाता रहेगा ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed