ए.वी.एम. स्कूल में धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, भूमिका बनीं ‘मिस तीज’ और वंशिका तलवाड़ ने जीता ‘मिस पंजाबन’ का खिताब

0

Views: 4

गिद्धा, लोकगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां | पंजाबी संस्कृति और लोक परंपराओं की दिखी शानदार झलक

लुधियाना, 23 अगस्त (विक्रम सैनी)

 ए.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रमेश नगर, टिब्बा रोड में तीज उत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल ठाकुर आनंद सिंह की अध्यक्षता में किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि अमनदीप तांगड़ी, पीसीआर इंचार्ज सतनाम सिंह, एसबीएस कॉलेज के प्रो. राजवीर सिंह, प्रो. गुरविंदर सिंह, एस.के. खन्ना, प्रसिद्ध गायक परमिंदर सिंह, पत्रकार सुरिंदर पाल भाम्बरी और रितीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पारंपरिक परिधानों में छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

तीज उत्सव के लिए स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। छात्राओं ने पारंपरिक पंजाबी परिधानों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। लोकगीतों, गिद्धा और अन्य कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंजाबी संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत की खूबसूरत झलक देखने को मिली। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति को जीवंत कर दिया।

भूमिका बनीं मिस तीज, वंशिका तलवाड़ को मिस पंजाबन का खिताब

समारोह का मुख्य आकर्षण मिस तीज प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में स्कूल के डायरेक्टर ठाकुर आनंद सिंह ने भूमिका को ‘मिस तीज’ और वंशिका तलवाड़ को ‘मिस पंजाबन’ का खिताब देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर ठाकुर आनंद सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में प्रिंसिपल चेतना, मीनू पाठक, कुलविंदर कौर, नेहा, कुलजीत कौर, स्ना, हिना, सरिता, अनिता रानी, करुणा, मुस्कान, रुणा, हरजोत कौर, महक सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed