हेड ड्राफ्टमैन को बिल्डिंग इंस्पेक्टर का चार्ज, लेकिन फोन उठाने और मौके की जानकारी लेने पर सवाल! PCS अधिकारी बोले—बिल्डिंग का रिकॉर्ड चेक करवाकर होगी कार्रवाई
लुधियाना।27 अक्टूबर 2026चीफ ब्यूरो
नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में निर्माण कार्यों की निगरानी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। जोन-D के ब्लॉक नंबर 18 में कथित तौर पर नियमों के विपरीत निर्माण का मामला सामने लाने के बाद अब उसी इलाके की एक अन्य कमर्शियल बिल्डिंग को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि इस बिल्डिंग में बेसमेंट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन मौके पर निर्माण की वैधता, नक्शा पास होने और निर्धारित फीस जमा होने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।जीत समाचार की ओर से पहले ब्लॉक नंबर 18 में निर्माणाधीन बिल्डिंग का मामला उठाया गया था। इस मामले में चालान किए जाने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, चालान होने के बावजूद निर्माण की स्थिति और संबंधित बिल्डिंग की मंजूरी को लेकर सवाल बने हुए हैं। अब इसी सड़क पर आगे एक अन्य कमर्शियल बिल्डिंग में बेसमेंट का काम शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
बिल्डिंग इंस्पेक्टर से संपर्क करने का प्रयास, नहीं मिला जवाब!
नई बिल्डिंग के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर से लगातार फोन मा हुई या नहीं—जांच जरूरी
नगर निगम के नियमों के अनुसार संबंधित निर्माण की स्थिति, स्वीकृत नक्शे, लागू फीस और अन्य आवश्यक मंजूरियों की जांच की जानी चाहिए। यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।मामले में सबसे बड़ा सवाल सरकारी राजस्व को लेकर भी है। यदि किसी निर्माण के लिए नियमानुसार फीस देय है और वह जमा नहीं हुई है, तो इससे निगम के राजस्व को नुकसान हो सकता है। लेकिन इस मामले में वास्तविक नुकसान का आकलन संबंधित रिकॉर्ड की जांच के बाद ही किया जा सकता है।
PCS अधिकारी ने दिया जांच का भरोसा
जब इस मामले को नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के PCS अधिकारी के ध्यान में लाया गया, तो उन्होंने बताया कि वह बिल्डिंग की जांच करवाएंगे। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित इमारत का नक्शा पास है या नहीं, कंपाउंडिंग फीस जमा हुई है या नहीं और उसकी फाइल नगर निगम कार्यालय में आई है या नहीं।
अधिकारी के अनुसार, यदि जांच में कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सरकार को भी इस संबंध में लिखा जाएगा।
नए नगर निगम कमिश्नर के सामने भी चुनौती
अब देखना होगा कि लुधियाना नगर निगम के नए कमिश्नर इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। क्या संबंधित बिल्डिंग का रिकॉर्ड जांचा जाएगा? क्या मौके पर निरीक्षण होगा? यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है, तो क्या नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी?
जीत समाचार इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगता रहेगा। बिल्डिंग ब्रांच से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शहर में निर्माण संबंधी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठा रहे हैं।
फिलहाल, संबंधित बिल्डिंग का नक्शा, फीस और निर्माण की वैधता जांच का विषय हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

