Blog

इंस्पेक्टर जोन-सी -ATP जोन-सी को शिकायत के बावजूद निर्माण नहीं दिखा या कार्रवाई नहीं हुई? बिना पार्किंग, बिना नक्शे 2.5 मंजिल खड़ी होने पर सवाल

लुधियाना | 09 सितंबर 2026 | जीत समाचार | विक्की कुमार

लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच जोन-सी का एक और मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, करीब ढाई महीने पहले ही एटीपी जोन-C और संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर को सूचना दी गई थी कि पुरानी बिल्डिंग को नीचे से तोड़कर नई कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके बावजूद आज यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई।

अब सवाल यह है कि शिकायत मिलने के बाद भी निर्माण कैसे चलता रहा? क्या मौके पर कोई कार्रवाई हुई या सिर्फ कागजों में ही मामला चलता रहा?

बिना पार्किंग, बिना नक्शे 2.5 मंजिल तैयार?

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिल्डिंग में उचित पार्किंग की व्यवस्था नहीं है और नक्शे को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, फिर भी पांच मंजिल तक निर्माण कैसे पहुंच गया?यदि निर्माण नियमों के विपरीत था तो इसे समय रहते क्यों नहीं रोका गया? और यदि निर्माण वैध है तो नगर निगम द्वारा इसकी मंजूरी और दस्तावेज सार्वजनिक रूप से स्पष्ट क्यों नहीं किए जाते?

कंपाउंडिंग फीस के नाम पर सब कुछ संभव?

शहर में यह सवाल लगातार उठता रहा है कि क्या कंपाउंडिंग फीस के प्रावधान का सहारा लेकर नियमों के विपरीत निर्माण को बाद में नियमित करवाने की कोशिश की जा रही है? इस मामले में भी अब निगम रिकॉर्ड से स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

शिकायतकर्ता का सवाल—इंसाफ कैसे मिलेगा?

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी शिकायत मुख्यमंत्री पंजाब और नगर निगम कमिश्नर लुधियाना के पास भी विचाराधीन है। उसका सवाल है कि अगर किसी कर्मचारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत हो और जांच उसी विभागीय व्यवस्था में हो, तो निष्पक्ष जांच कैसे सुनिश्चित होगी?

एक बिल्डिंग सामने आई, कई और मामलों का दावा

सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि संबंधित कर्मचारियों पर राजनीतिक संरक्षण होने की बातें कही जाती हैं। हालांकि इसकी पुष्टि संबंधित अधिकारियों या जांच के बाद ही हो सकती है।अब देखना यह है कि नगर निगम कमिश्नर इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और बिल्डिंग की मंजूरी, नक्शे, पार्किंग तथा निर्माण की पूरी जांच कब होती है।

जीत समाचार की नजर जोन-C की ऐसी बिल्डिंगों पर लगातार बनी रहेगी और जनहित से जुड़े सवालों को सामने लाता रहेगा।

पढ़ते रहिए… जीत समाचार।

सच की जीत, जनता की जीत।