पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित दूध के लंगर लगाए गए

लुधियाना, 26 दिसंबर:यादविंदर जोनी

दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी तथा उनके लिए दूध की सेवा करने वाले बाबा मोती राम मेहरा जी की पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित राजगुरु नगर में दूध के लंगर लगाया गया। इन लंगरों में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान तथा उनके साथियों ने भी सहयोग दिया।इस अवसर पर महान शहीदों को नमन करते हुए पवन दीवान ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक ही सप्ताह में अपना पूरा परिवार कौम पर न्योछावर कर दिया था, जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी को दूध पिलाने वाले बाबा मोती राम मेहरा के पूरे परिवार को कोल्हू में पीस दिया गया था। पोह महीने की शहादतें हमें हक और सच के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती हैं।

इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, इंदरजीत कपूर, कुलबीर सिंह नीटा, बीएम कालिया, टोनी सिद्धू, रेशमजीत गाबा, जगदीश मांगट, योगेश बांसल, परमजीत सिंह गहोर, सोनू दुआ, हनी गुरमेल मेडिकल हाल, हैप्पी कपूर भी मौजूद रहे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed