नादौन के कुछ क्षेत्रों में 10-11 को बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर 08 अप्रैल।सतीश विट्टू
विद्युत उपकेंद्र नादौन में 10 और 11 अप्रैल को लाइनों एवं उपकरणों को बदलने के कार्य के चलते टिल्लू, अमतर, भड़ोली तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
132केवी विद्युत उपकेंद्र अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि इस दौरान नादौन, कोहला, सेरा और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed