मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा चरण: विधायकों ने संभाली सफाई अभियान की कमान

0

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने वार्ड-45 में, विधायक सरबजीत कौर माणूके ने जगरांव में चलाया विशेष सफाई अभियान

लुधियाना | 12 सितंबर / यादविंदर सिंह

पंजाब सरकार की ओर से शहरों और कस्बों को साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत लुधियाना जिले में विशेष सफाई अभियान जारी है। इस दौरान विधायकों ने खुद मौके पर पहुंचकर अभियान की अगुवाई की।आत्म नगर हलके के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की अगुवाई में वार्ड नंबर 45 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं जगरांव की विधायक सरबजीत कौर माणूके ने बस अड्डा चौक से सूआ पुली और जी.टी. रोड तक सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

इस दौरान नगर निगम की विभिन्न टीमों ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया। विधायकों ने लोगों से अपील की कि गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखें, कूड़ा सफाई कर्मचारियों को दें और अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखें।उन्होंने कहा कि सफाई केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। बरसात के मौसम को देखते हुए गलियों, नालियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को जन-अभियान बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed