डीबीए लुधियाना चुनाव में विपिन सग्गड़ का दबदबा! 2,009 वोट लेकर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
जसविंदर सिंह सिब्बल से 1,503 वोटों के भारी अंतर से हराया मुकाबला, कचहरी परिसर में समर्थकों में खुशी की लहर
जीत समाचार | लुधियाना | 11 सितंबर 2026
जिला बार एसोसिएशन (डीबीए), लुधियाना के वर्ष 2026-27 के चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हो गया है। अध्यक्ष पद पर विपिन सग्गड़ ने 2,009 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।अध्यक्ष पद के मुकाबले में जसविंदर सिंह सिब्बल को 506 वोट, विकास गुप्ता को 397 वोट और राजेश खन्ना को 16 वोट मिले, जबकि 12 वोट रद्द घोषित किए गए।
1,503 वोटों से बड़ी जीत
विपिन सग्गड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह सिब्बल को 1,503 वोटों के भारी अंतर से मात दी। परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जिला कचहरी परिसर में बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
बाकी पदों की गिनती जारी
अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होने के बाद अब अधिवक्ताओं की निगाहें डीबीए के अन्य पदों के नतीजों पर टिक गई हैं। सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, वित्त सचिव और कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है।जैसे-जैसे काउंटिंग पूरी होगी, अन्य पदों के परिणाम भी सामने आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि बाकी पदों पर किस उम्मीदवार के सिर जीत का सेहरा बंधता है।
जीत समाचार की नजर डीबीए चुनाव के सभी नतीजों पर बनी हुई है।

